भोपाल। मप्र में विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहे। अशोक नगर जिले की मुंगावली विधानसभा सीट और शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की। मुंगावली सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्रसिंह यादव ने 2124वोट से जीत दर्ज की। कोलारस सीट पर कांग्रेस के महेन्द्रसिंह यादव ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से विजय हासिल की। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार बृजेन्द्रसिंह यादव को 70808 वोट मिले जबकि भाजपा की उम्मीदवार बाई साहब यादव को 68684 वोट मिले। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यह सीट 20765 वोटों के अंतर से जीती थी। कोलारस सीट पर आए नतीजों में कांग्रेस के हिस्से 82515 वोट आए, जबकि बीजेपी को 74432 वोट मिले।
Home | Set as homepage | Add to favorites | Rss / Atom
Powered by Scorpio CMS
Best Viewed on any Device from Smartphones to Desktop.