गांधीनगर। गुजरात सरकार ने नवरात्रि पर 7 दिनों का अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश 10 से 17 अक्टूबर तक होगा। करीब 20 वर्ष बाद नवरात्रि पर स्कूल-कॉलेजों में एक बार फिर सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। नवरात्रि में अवकाश देने के साथ ही सरकार ने दीपावली पर दिए जाने वाले 21 दिनों के अवकाश को घटा कर 14 दिन कर दिया है। शिक्षा मंत्री भूपेंद्र चूडास्मा के अनुसार दीपावली की छुट्टियां 5 से 18 नवंबर तक होंगी।
Home | Set as homepage | Add to favorites | Rss / Atom
Powered by Scorpio CMS
Best Viewed on any Device from Smartphones to Desktop.