तिरुवनंतपुरम। केरल में पिछले माह आई भीषण बाढ़ के बाद अब महामारी का खतरा मंडरा रहा है। 94 वर्षों में लोगों ने पहली बार इतनी भीषण बाढ़ देखी। 8 अगस्त से शुरू हुई बाढ़ में 483 लोगों की मौत हुई थी। बाढ़ से प्रभावित जिलों में अब लेप्टोस्पाइरोसिस नामक बीमारी फैल रही है। लोग इसे रैट फीवर भी कहते हैं। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 375 से अधिक लोग रैट फीवर से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें से 12 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाढ़ के दौरान विभिन्न बीमारियों से 54 लोगों की जान जा चुकी है। सरकार का कहना है कि लेप्टोस्पाइरोसिस से बचाव के लिए प्रभावित इलाकों में मरीजों को दवाईयां दी जा रही हैं। डॉक्टरों ने बताया कि लेप्टोस्पाइरोसिस बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो पानी से फैलता है। इसकी शुरूआत संक्रमित जानवरों के मूत्र से होती है। पीड़ित व्यक्ति को बुखार के साथ छाती और मांसपेशियों में दर्द होता है।
Home |
Set as homepage |
Add to favorites
| Rss / Atom
Powered by Scorpio CMS
Best Viewed on any Device from Smartphones to Desktop.