हैदराबाद। निजाम के संग्रहालय से सोने का टिफिन बॉक्स और जवाहरात जड़ा कप चोरी हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 50 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। पुरातात्विक महत्व का यह सामान सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान का था। चोरी की वारदात रविवार को हुई। पुलिस के अनुसार संग्रहालय प्रबंधन ने कल एफआईआर दर्ज कराई। टिफिन करीब 2 किलो वजन का बताया गया है। उसमें हीरे व माणिक भी जड़े हैं। यह संग्रहालय की चौथी मंजिल पर रखा था। संग्रहालय में करीब 450 वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं। इनमें से कुछ वस्तुएं छठे निजाम मीर महबूब अली खान की भी हैं। पुलिस ने उक्त सामान का पता लगाने के लिए 10 टीमें बनाई हैं।
Home |
Set as homepage |
Add to favorites
| Rss / Atom
Powered by Scorpio CMS
Best Viewed on any Device from Smartphones to Desktop.