वॉशिंगटन। अमेरिका के मेरीलैंड में कल देर रात अखबार कैपिटल गजट के आॅफिस में जैरड रामोस (38) नामक व्यक्ति ने गोलीबारी की। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हैं। पुलिस ने आरोपी जैरड को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह खुद के खिलाफ खबर छपने से नाराज था। अमेरिका में इस तरह से गोलीबारी की वारदातों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। फरवरी में फ्लोरिडा के हाईस्कूल में गोलीबारी में 17 और मई में टेक्सास के एक स्कूल में गोलीबारी में 10 लोग मारे गए थे।
Home |
Set as homepage |
Add to favorites
| Rss / Atom
Powered by Scorpio CMS
Best Viewed on any Device from Smartphones to Desktop.