Rashtriya Pioneer Pride: मुंबई में पारा 41 डिग्री मुंबई में पारा 41 डिग्री ================================================================================ Dilip Thakur on 26/03/2018 13:11:00 ठाणे का तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा मुंबई। देश के विभिन्न शहरों में तापमान बढ़ने लगा है लेकिन मुंबई में एकाएक बढ़े तापमान ने पूरे देश को चौंका दिया। मुंबई में रविवार को तापमान 41 डिग्री तक जा पहुंचा। एक दिन में तापमान 8 डिग्री बढ़ने से लोग परेशान हो गए। इससे पहले मार्च- 2011 में पारा 41 डिग्री तक पहुंचा था। मार्च में सबसे ज्यादा तापमान वर्ष-1956 में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में बना अधिक दबाव का क्षेत्र सौराष्ट्र के समीप पहुंचा है। ऐसे हालात बनने पर मुंबई व आसपास के इलाकों में तापमान बढ़ जाता है। अब मुंबई के लोगों को पूरे हफ्ते तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मुंबई से सटे ठाणे में भी गर्मी का असर महसूस किया गया। यहां रविवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।